(India)
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच एनसीपी नेताओं ने पार्टी विधायकों की बैठक से पहले अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में सुनेत्रा पवार विधायक दल की नेता चुनी गई। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेगी। जानकारी यह भी सामने आ रही है वित्त विभाग सीएम फडणवीस के पास रहेगा । इससे पहले अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की शरद पवार के साथ बैठक। हालाकि बैठक में क्या कुछ रहा ये खुलकर सामने नहीं आया है । इधर बैठक के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे है कि अजित पवार के बेटे पार्थ पवार मां की जगह राज्यसभा जा सकते है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।