(India)
नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद एनेक्सी भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी को सम्मानित भी किया गया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसदीय दल की बैठक में पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव भी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक में एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे, बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीते कुछ महीनों में भारत के अहम व्यापार समझौतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में भारत ने कई बड़े ट्रेड डील्स किए हैं, जिनमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील सबसे अहम है। किरेन रिजिजू ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-यूरोपीय संघ, भारत-यूएई, भारत-मॉरीशस, भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-ब्रिटेन, भारत-न्यूजीलैंड और भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते हुए हैं ये कोई साधारण उपलब्धि नहीं है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।