(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर कामकाज की शुरुआत की, इस नए परिसर में पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय एक साथ काम करेंगे, पदभार संभालते ही पीएम मोदी ने आम जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए, पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, वहीं लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाकर छह करोड़ कर दिया गया है किसानों के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दो लाख करोड़ और स्टार्टअप सेक्टर के लिए दस हजार करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी गई है प्रधानमंत्री ने इन फैसलों को विकसित भारत की यात्रा में मील का पत्थर बताया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।