स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति ली जे म्यूंग ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी मौजूद रहीं। इस दौरे को विदेश मंत्रालय ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
आज राष्ट्रपति ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई और अन्य उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर भी बातचीत की जाएगी।
इससे पहले रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया था, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी उनसे मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ली के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी करेंगे और राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज का कार्यक्रम भी रखा गया है। यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नई दिशा देने के रूप में देखी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।