पश्चिम बंगाल चुनाव: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार सुबह मतदान जारी है। इस बीच राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना वोट डाला और शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।

शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदनायकबार प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 79 पर सुबह करीब 8 बजे पहुंचे और मतदान किया।

वोट डालने के बाद उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदान से पहले की रात काफी अहम होती है, लेकिन इस बार किसी तरह की बड़ी गड़बड़ी नहीं हुई और आगे भी नहीं होगी।

गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से भी मैदान में हैं, जहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।