बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान पहुंचे, जयपुर में भव्य स्वागत
(Jaipur, Jaipur) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद उनकी अगवानी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए नितिन नबीन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राजस्थान की पावन धरा पर उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

सीएम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जन-कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में नितिन नबीन का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।