बंगाल चुनाव से पहले दूसरे चरण से पहले पेट्रापोल बॉर्डर सील, सुरक्षा कड़ी
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए पेट्रापोल सीमा पर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

बोंगांव पुलिस जिले की पुलिस अधीक्षक बिदिशा कलिता दासगुप्ता ने जानकारी दी कि बोंगांव उत्तर, बोंगांव दक्षिण, बागदा और गाइघाटा—इन चार विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की 63 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में कुल 323 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

चुनाव से पहले सीमा सील करने का फैसला सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।