अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के अनुसार, यह मामला जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से जुड़ा हुआ है। इस घोटाले का मुख्य आरोपी इल्हाम-उर-रहमान शम्सी है, जो बिसलपुर के जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में तैनात था और DIOS कार्यालय से संबद्ध था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने वेतन बिल और टोकन जनरेशन की प्रक्रिया में अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी लाभार्थी आईडी बनाई। इसके जरिए सरकारी धन को अपनी पत्नियों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम का गबन किया। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में जमा इस पूरी राशि को फ्रीज कर दिया है।
मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।