पुलिस के अनुसार, आरोपी Mahadev App और रेड्डीबुक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से ATM कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक तकनीकी रूप से काफी दक्ष हैं और मोबाइल व सॉफ्टवेयर संचालन में विशेषज्ञता रखते हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ‘ReadyBook’ ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग संचालित कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में चार Chhattisgarh और एक Bihar का रहने वाला है। सभी पिछले तीन से चार महीनों से देहरादून में रह रहे थे।
जांच एजेंसियों को शक है कि इस रैकेट के तार दुबई से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।