अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क दुबई से संचालित किया जा रहा था और टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑर्डर और संपर्क बनाए जाते थे। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने मोनेरो (Monero) और यूएसडीटी (USDT) जैसी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से करीब दो करोड़ रुपये के लेनदेन किए।
पुलिस जांच में इस रैकेट के तार दुबई, यूनाइटेड किंगडम और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़े पाए गए हैं। एजेंसियों का मानना है कि एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल कर यह नेटवर्क लंबे समय से गुप्त रूप से काम कर रहा था।
गुजरात साइबर क्राइम पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।