वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद खाल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह 2 से 4 महीने पुराने एक युवा तेंदुए की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोइन हुसैन और बद्री अब्बास के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि तेंदुए की खाल कहां से लाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।