पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम शर्मा के रूप में हुई है। शुभम अपनी मां के श्राद्ध और तेरहवीं के भोज के आयोजन को लेकर अपने भाइयों के साथ चर्चा कर रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्यों के बीच कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर मतभेद गहरा गया।
बताया जा रहा है कि शुभम और उसका एक भाई मिलकर ब्रह्मभोज कराने के पक्ष में थे, जबकि बड़ा भाई दुर्ग विजय शर्मा और एक अन्य भाई अलग व्यवस्था चाहते थे। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया।
आरोप है कि बहस के दौरान दुर्ग विजय शर्मा ने तमंचे से शुभम पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। गोलीबारी के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह ब्रह्मभोज की व्यवस्था को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद सामने आया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।