कॉल ड्रॉप की दर सबसे ज्यादा भारत में!
(India)
टेलिकॉम रेग्युलेटर (ट्राई) ने कॉल ड्रॉप की औसत स्वीकार्य दर 2.0 प्रतिशत निर्धारित की है, लेकिन देश में औसत दर इससे कहीं अधिक 4.73 प्रतिशत है। वहीं वैश्विक मानक 3.0 प्रतिशत है। सर्वे के अनुसार, अधिकतर कॉल ड्रॉप नेटवर्क में व्यवधान और अन्य क्वॉलिटी संबंधित मुद्दों के कारण होता है। वहीं स्पेक्ट्रम का अभाव व उपयोगकर्ताओं की अधिक संख्या भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार है। नेटवर्क के अनुकूलतम उपयोग से कॉल ड्रॉप की समस्या में काफी कटौती हो सकती है। रेडमैंगो ऐनालिटिक्स की ओर से मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु व जम्मू समेत 20 शहरों में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। खराब नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्रों में कॉल ड्रॉप केवल 4.0 प्रतिशत है। सर्वे के मुताबिक 59.1 प्रतिशत कॉल ड्रॉप खराब नेटवर्क क्वॉलिटी व 36.9 प्रतिशत नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।