रीच मोबाइल ने भारत में अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन ‘एल्यूर प्लस’ लॉन्च किया है जिसकी कीमत 5,444 रुपये रखी गई है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। यह फोन सिल्वर, गुलाबी और गोल्डन रंगों में उपलब्ध होगा। यह एल्यूर फोन का अपग्रेड वर्जन है। इसमें 5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 540Û960 पिक्सल है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाले क्वाचर प्रोसेसर के साथ काम करता है। इसमें 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप, 10 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। कंपनी का दावा है कि इसकी 2600 एमएएच की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 7 घंटे का टॉकटाइम देती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।