(India)
यह बात एक नए शोध से सामने आई है। अब तक एपिडर्मोलिसिस बुलोजा (ईबी) जैसे आनुवंशिक गड़बड़ी वाले रोग का उपचार उपलब्ध नहीं था, लेकिन जीन उपचार इस समस्या का समाधान हो सकता है। इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ मोडेना और रेगियो एमिलिया के शोधकर्ताओं ने ईबी से जूझ रहे मरीजों का विश्लेषण किया, जिनका जीन उपचार किया गया था। उन्होंने पाया कि मरीज के पांव में प्रत्यारोपित की गई त्वचा की स्टेम कोशिका सामान्य रूप से काम कर रही है और इसका कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ा है। इस शोधपत्र के लेखक मिचेले डी. लुका ने कहा कि इस खुलासे ने एपिडर्मोलिसिस बुलोजा और अन्य आनुवंशिक त्वचा रोग के जीन एवं कोशिका उपचार के लिए एपिडर्मल स्टेम कोशिका के भविष्य में सुरक्षित इस्तेमाल का रास्ता तैयार कर दिया। शोधकर्ताओं की टीम ने मरीज की हथेली से स्टेम कोशिका को इक्कट्ठा किया, इसमें आनुवंशिक गड़बड़ियों को ठीक किया और इसे ऊपरी पैर में प्रत्यारोपित कर दिया। मरीज का ऊपरी पांव सामान्य दिख रहा था और इसमें रोग के लक्षण नहीं थे और इसमें किसी गांठ के बनने के लक्षण नहीं दिख रहे थे।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।