हवाई टिकटों के सस्ते आॅफर
(India)
स्पाइसजेट, इंडिगो और गो एयर जैसी घरेलू बजट एयरलाइनों ने घरेलू रूटों के लिए फिर से सस्ते टिकटों की स्कीम पेश की है। इसमें किराया 1699 रुपये से शुरू हो रहा है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है। तीन दिन की इस विशेष स्कीम के लिए टिकटों की बुकिंग मंगलवार को शुरू हो गई। इस बुकिंग पर 18 अगस्त से 30 सितंबर के बीच यात्रा करनी होगी। ट्रैवल पोर्टल मेकमाईट्रिप डॉट कॉम के सीईओ राजेश मेगो ने कहा कि चुनिंदा मागरें पर स्पाइसजेट का शुरुआती किराया 1999 रुपये और इंडिगो का 1699 रुपये है। इस योजना के तहत गोवा, गुवाहाटी, धर्मशाला, उदयपुर, तिरुअनंतपुरम, पोर्ट ब्लेयर और कोच्चि लोकप्रिय ठिकाने हैं। देश के बाहर के लिए यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। स्पाइसजेट ने बागडोगरा और कोलकाता से काठमांडू के लिए शुरुआती किरायों की पेशकश की है। यह 13 अगस्त से शुरू होगी। इसके तहत यह बजट एयरलाइन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 1,000 सीटें उपलब्ध कराएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।