(India)
अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि डेंगू से हर साल करीब 39 करोड़ लोग संक्रमित होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनियाभर में पिछले 50 साल में डेंगू के मामलों में 30 गुना तक बढ़ोतरी हुई है और दुनिया की करीब आधी जनसंख्या इस बीमारी के जोखिम का सामना कर रही है। डेंगू के बुखार के इलाज के लिए अभी तक कोई लाइसेंसी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इस दिशा में टीका विकसित करने के प्रयास इस तथ्य के कारण जटिलताओं से परिपूर्ण रहे हैं कि यह चार अलग अलग डेंगू वायरस से होता है और एक टीके में इन चारों (डीईएनवी 1-4) को निष्प्रभावी करने की क्षमता होनी चाहिए। एशिया के पांच देशों में डेंगू प्रभावित इलाकों में तीसरे चरण का परीक्षण किया गया। दुनिया के तकरीबन 70 प्रतिशत डेंगू के मामले इसी क्षेत्र में हैं। इस अध्ययन में 2 से 14 साल के 10,275 स्वस्थ बच्चों को शामिल किया गया जिन्हें बिना किसी क्रम के सीवाईडी-टीडीवी टीके (6851) के तीन इंजेक्शन या प्रायोगिक दवाई (3424) 0, 6 और 12वें महीने पर देने के लिए दिये गये और 2 साल तक इस प्रक्रिया को अपनाया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।