सेहतमंद रहना है तो खान-पान का रखें विशेष ध्यान
(India) लोग यह नहीं सोचते कि इन खाद्य पदार्थों का उनके शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है। सेहतमंद रहने के लिए यह जरूरी है कि आप जो कुछ भी खाएं और पीएं उनका शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। लोगों को समय-समय पर अपनी डाइट में भी बदलाव करते रहना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए अधिक मात्रा में तेल युक्त व्यंजनों के सेवन से बचना चाहिए। मिर्च-मसाले, बाजार की चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। सिगरेट और तंबाकू उत्पाद हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं। ये हमारे फेफड़ों को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही ये एन्जाइम्स को एक्टिवेट कर देते हैं, जिससे हमारे चेहरे और शरीर पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं, इसलिए अगर आप उम्र से पहले बूढ़े नहीं दिखना चाहते हैं तो सिगरेट और तंबाकू उत्पाद छोड़ने का प्रयास करें। अधिक मात्रा में चाय या कॉफी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। कई बार आप तनाव के चलते या काम के प्रेशर को कम करने के लिए बहुत अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन कर लेते हैं। जिससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अगर दोस्तों के बीच और पार्टिज आदि में आप शराब का मोह नहीं छोड़ पाते हैं तो अपनी इस आदत को जल्द ही छोड़ दीजिए, क्योंकि शराब के सेवन से लीवर पर बहुत बुरा असर पड़ता है। साथ ही ये आपकी फिटनेस पर भी प्रभाव डालती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।