एक नए अमेरिकी अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना केवल कुछ मिनट दौड़ने से ही दिल की नाड़ियों संबंधी बीमारियों से होने वाली मौत का खतरा कम किया जा सकता है। आइवा स्टेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डकचल ली ने 18 से 100 साल की उम्र के 55137 लोगों पर 15 साल तक दौड़ने और लंबी उम्र के बीच संबंध जानने के लिए शोध किया। इसमें पाया गया कि उन लोगों में जो 51 मिनट से कम या 6 मील से कम, प्रति घंटे 6 मील से कम या हर सप्ताह एक से दो बार दौड़ते थे, मौत का खतरा उन लोगों से कम पाया गया, जो हफ्ते में बिल्कुल नहीं दौड़ते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।