तो बढ़ती उम्र का चेहरे पर नहीं दिखेगा असर
(India) उम्र तो बढ़ती है लेकिन उनका शरीर जवां रहता है। ऐसे लोग अपने को फिट रखने के लिए अनावश्यक कैलोरी को अपने शरीर में जमने नहीं देते। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर बढ़ती उम्र के असर से शरीर को दूर रखा जा सकता है। सुबह का नाश्ता आप जरूर करें। सुबह का नाश्ता आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप स्प्राउट, ओट्स, फल, सब्जियां, दूध आदि ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। इसके अलावा वक्त पर लंच करें। लंच में सब्जी, दही और सलाद को शामिल करें। इससे आप में दिनभर काम करने के लिए एनर्जी आएगी। अगर आप सुबह जल्दी उठने में सक्षम नहीं हैं तो अपने नियमित वक्त पर उठे और सैर पर जाएं। 30 मिनट की वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगी। एक्सरसाइज, योगा या मेडिटेशन करें। कार्डियों करें, इससे आपकी अतिरिक्त चर्बी कम होगी और आप फिट रहेंगे। डिनर में हल्का-फुलका खाना लें और डिनर के तुरंत बाद कभी ना सोएं। थोड़ी सैर कर आएं या सीढिया चढ़े उतरें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। पानी खूब पीना चाहिए। पानी पीने से आपके शरीर के अंदर जो दूषित पदार्थ हैं वो बाहर निकल जाएंगे और आप स्वस्थ रहेंगे। तनाव आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है, इसलिए तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। तनाव दूर करने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।