(India)
एक नए शोध में मुताबिक, फल और सब्जियों के अधिक सेवन से सभी तरह की बीमारियों, खासतौर से दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मृत्यु का खतरा कम होता है,,, शोधकर्ताओं ने बताया, ‘परिणाम दर्शाते हैं कि वर्तमान में फलों और सब्जियों का अधिक सेवन स्वास्थ्य और लंबी आयु को बढ़ावा देता है।’ शोध के लिए चीन और अमेरिका की टीम ने 8,33,234 प्रतिभागिायों और 56,423 लोगों के निधन से संबंधित 16 अध्ययनों का विशेषण किया। अध्ययन में बताया गया, ‘प्रतिदिन फल और सब्जियों की एक खुराक से सभी बीमारियों से होने वाली मौत का खतरा औसतन पांच फीसदी और दिल की बीमारियों का खतरा चार फीसदी कम होता है। ‘एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ’ शोधपत्र में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया कि प्रतिदिन फल, सब्जियों की सात खुराक लेने से मृत्यु का खतरा कम होता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।