सेहतमंद रहने के लिए रोजाना दौड़ लगाएं
(India) भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक व्यायाम के लिए समयाभाव को देखते हुए अध्ययन में यह सलाह दी गई है कि कुछ मिनट के लिए ही सही पर नियमित रूप से दौड़ लगाने की आदत डालें। अमेरिका के आयोवा स्टेट युनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर डक-चुल ली और उनकी टीम ने दिल की बीमारियों और हृदयाघात के कारण अचानक मौत से बचने के लिए दौड़ लगाने की सलाह दी है। शोधकर्ताओं ने 15 सालों तक 55,137 वयस्क प्रतिभागियों के जीवन में यह अध्ययन किया कि दौड़ लगाने की आदत और उनकी लंबी उम्र के बीच कोई संबध है या नहीं। अध्ययन में पता चला कि जो लोग प्रतिदन कुछ घंटों, या मिनटों की दौड़ लगाते हैं, उनमें दौड़ न लगाने वाले लोगों की तुलना में हृदयाघात से मरने का खतरा कम होता है। अध्ययन में कहा गया कि आप कितनी देर तक या किस तेजी से दौड़ लगाते हैं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन नियमित रूप से दौड़ लगाने का फायदा आपको जरूर मिलता है, चाहे आप किसी भी उम्र, लिंग, वजन के व्यक्ति हैं। यह शोध अमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।