(India)
रोजाना इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। एक केला निरंतर ऊर्जा को बढ़ाता है। केले में तीन प्राकृतिक शुगर पाए जाते हैं- सूक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज। केले में थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। दरसल केले में विटामिन सी, विटामिन ए, पौटेशियम और विटामिन बी-6 होता है। केला ऊर्जा का बेहद अच्छा स्रोत माना गया है, इसमें औसतन 105 कैलोरी पायी जाती हैं जो शरीर को किसी भी प्रकार की कमजोरी से बचाती है। अगर आप कसरत करने के बाद थक जाते हैं, तो तुरन्त एक केला खा लीजिए यह खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा कर आपको शक्ति देगा। केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है जिसकी वजह से यह आपके ब्लड प्रेशर को कोण्ट्रल करता है। यह आपके शरीर में पानी की कभी कमी नहीं होने देता है और आपके शरीर को दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाता है। केले में ऐसे बहुत से तत्व पाये जाते हैं जो अम्लता यानि एसिडिटी से बचाते हैं। यह आपके पेट में अंदरूनी परत चढ़ा कर अलसर जैसी बीमारियों से बचाता है। केले में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है। गैस्ट्रिक की बीमारी वाले लोंगो के लिये केला बहुत प्रभावशाली उपचार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।