दमा के रोगी हैं तो मलेरिया रोधी जड़ी-बूटी का करिये सेवन
(India) सिंगापुर नेशनल युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, दमा रोग में 'अर्टेसुनेट' नामक हर्बल दवा जितना कारगर है, उतना कोई और नहीं। शोधकर्ताओं ने 'अर्टेसुनेट' के चिकित्सकीय प्रभावों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि दमा के इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे कॉर्टिकोस्टेरॉयड (डेक्सामेथासोन) की तुलना में 'अर्टेसुनेट' कहीं ज्यादा कारगर है। एनयूएस में फॉर्मेकोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर फ्रेड वोंग ने कहा, 'अर्टेसुनेट से दमा का इलाज बेहतर तरीके से किया जा सकता है. बाजार में मौजूद अन्य दवाओं की तुलना में इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं है।.'अध्ययन के मुताबिक दमा के मरीज अपनी बीमारी पर नियंत्रण के लिए 'अर्टेसुनेट' का सेवन इलाज के बेहतर विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। अध्ययन 'मेटाबोलॉमिक्स' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।