SBI का पहली तिमाही शुद्ध लाभ 3.3% बढ़कर 3,349 करोड़ रुपए
(India) पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 3,241.08 करोड़ रुपए का एकल शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 40,739.21 करोड़ रुपए पर पहुंच गयी, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 36,192.62 करोड़ रुपए थी। समीक्षाधीन तिमाही में खराब ऋण के लिये बैंक का प्रावधान बढ़कर 3,903.41 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,265.83 करोड़ रुपए था। हालांकि जून माह में समाप्त तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित अस्तियां (एनपीए) घटकर 4.90 फीसद रह गयीं, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 5.56 फीसद पर थीं। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.3 फीसद बढ़कर 4,448.15 करोड़ रुपए पर आ गया, जो पिछले साल की जून तिमाही में 4,298.56 करोड़ रुपए था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।