भारतीय कारोबार के पुनर्गठन में जुटी जापान की यामहा मोटर
(India) कंपनी ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है कि भारत स्थित कारोबार के मामले में कंपनी यामहा मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को क्षेत्रीय नियंत्रण कंपनी के तौर पर फिर से शुरू करेगी। यामहा मोटर कंपनी के भारतीय कारोबार के लिये यामहा मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (वाईएमआई) उसके क्षेत्रीय मुख्यालय और कॉरपोरेट नियंत्रण एजेंसी के तौर पर काम करेगी। वक्तव्य में कहा गया है कि 15 अगस्त 2014 से इंडिया यामहा मोटर के सीईओ और प्रबंध निदेशक हिरोयुकी सुजूकी को वाईएमआई का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह भारत में यामहा समूह की कंपनियों -इंडिया यामहा मोटर (आईवाईएम), यामहा मोटर इंडिया (बिक्री) (वाएमआईएस) और यामहा मोटर रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंडिया (वाएमआरआई) के चेयरमैन के तौर पर भी काम करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।