अब बाहर से भी खरीद सकते हैं रेल टिकट
(India)
रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट काउंटर खोलने के लिए प्राइवेट पार्टिसिपेशन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पांच साल से ज्यादा वक्त से रेलवे एजेंट का काम करने वाले लोग यह काउंटर खोल सकेंगे। इंडियन रेलवे ने शुक्रवार को इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इसे यात्री टिकट सुविधा केंद्र का नाम दिया है। हालांकि अब तक इस तरह से प्राइवेट एजेंटों को अनरिजर्व टिकट जारी करने का अधिकार दिया गया था, लेकिन रिजर्व टिकट जारी करने का अधिकार इन एजेंटों के पास नहीं था। हालांकि कुछ लोग अपने कंप्यूटर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये जरूर लोगों को टिकट बुक कराकर देते हैं। लेकिन ये टिकट इलैक्ट्रॉनिक टिकट होता है और यदि वेटिंग का टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो ऐसे टिकट ऑटोमैटिक कैंसल हो जाते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।