(India)
विश्व स्वास्थ संगठन ने आज कहा कि इबोला विषाणु की रोकथाम संबंधी टीके का क्लीनिक्ल ट्रायल अगले महीने से शुरू हो सकता है और साल 2015 तक इसके उपलब्ध होने की संभावना है. डब्ल्यूएचओ की टीकाकरण प्रभाग के प्रमुख जीन को बताया, ‘हमने सितंबर में क्लीनिकल ट्रायल का लक्ष्य रखा है. पहले अमेरिका में होगा और फिर अफ्रीकी देशों में होगा.’ उन्होंने कहा कि इस टीके के जल्द बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है. इस टीके को ब्रिटेन की ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन नामक कंपनी ने तैयार किया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।