किंगफिशर और आईडीबीआई की जांच कर रही है सीबीआई
(India)
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आइडीबीआई बैंक से किंगफिशर एयरलाइंस को मिले 950 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी मानती है कि यह कर्ज कंपनी की क्रेडिट रेटिंग और हैसियत को नजरंदाज कर दिया गया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब भूषण स्टील और प्रकाश इंडस्ट्रीज के खिलाफ मामला दर्ज कर सीबीआइ ने सिंडिकेट बैंक के सीएमडी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों कंपनियों पर सीएमडी को घूस देने का आरोप है। सूत्रों ने बताया है कि आइडीबीआइ बैंक कर्ज तले दबी एयरलाइंस को और लोन देने के संबंध में ठोस जवाब नहीं दे सका है। भारतीय स्टेट बैंक ख्एसबीआइ, सहित 17 बैंकों के समूह का किंगफिशर पर सात हजार करोड़ से ऊपर बकाया है। विजय माल्या के नेतृत्व वाले यूबी समूह की इस एयरलाइंस ने अक्टूबर 2012 से परिचालन बंद कर दिए।जांच से जुड़े एक वरिष्ठ सीबीआइ अधिकारी ने बताया कि बैंकों के समूह से अलग हटकर एयरलाइंस को और कर्ज देने के बैंक के निर्णय का कोई औचित्य नहीं बनता था। किंगफिशर एयरलाइंस के प्रबंधन और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में जल्द पूछताछ हो सकती है। यूबी समूह के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंस के वाइस प्रेसीडेंट प्रकाश मीरपुरी ने इस संबंध में कोई सूचना मिलने से इन्कार किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।