सिंडिकेट बैंक रिश्वतखोरी का मामला जा सकता है कालेधन पर SIT के पास
(India) एक अधिकारी ने कहा कि न्यायमूर्ति एमबी शाह की अध्यक्षता वाली एसआईटी की अगली बैठक में इस कांड को चर्चा के लिए रखा जा सकता है तकि भ्रष्टाचार के धन को छुपाने के लिए अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तौर तरीकों को समझा जा सके। माना जा रहा है कि यह भ्रष्टाचार के पैसे को हवाला के जरिए भेजने के मामलों का ‘सटीक उदाहरण’ है। सीबीआई की जांच पड़ताल में दिखा है कि इस मामले में भूषण स्टील कंपनी के समय से नहीं चुकाए जाने वाले रिणों को एनपीए या अवरद्ध ऋण नहीं घोषित करने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत कई हाथों के जरिए दो व्यवसायियों को दी गयी जो जैन के संबंधी थे। यह तरीका इस लिए अपनाया गया ताकि रिश्वतबाजी का पता नहीं चल सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।