(India)
केन्द्रीय बैंक ने आज एक बयान में बताया कि यह राशि आज ही हस्तांतरित कर दी जाएगी। बैंक ने कहा, भारतीय रिजर्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड के निदेशक मंडल ने जून 2014 में समाप्त वर्ष के दौरान अर्जित 526.79 अरब रुपये अधिशेष को सरकार को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछले साल रिजर्व बैंक ने सरकार को कुल 33,010 करोड़ रुपए का अधिशेष मुनाफा हस्तांतरित किया था। इस राशि से सरकार को कुछ मदद मिलेगी और वह चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.1 प्रतिशत तक नीचे लाने के उपाय कर सकेगी। पिछले साल राजकोषीय घाटा कुल जीडीपी के 4.5 प्रतिशत रहा था। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक का वित्तीय वर्ष जुलाई से आरंभ होकर जून तक रहता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।