(India)
लवाजा हालांकि दीर्घावधि के आपूर्ति करार के तहत बरिस्ता को कॉफी की आपूर्ति करती रहेगी। लवाजा ने बयान में कहा कि वह अपने प्रमुख कारोबार कॉफी पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। लवाजा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंतोनियो बारावैले ने कहा, ‘बरिस्ता से बाहर निकलने का फैसला हमने अपने वैश्विक कारोबारी दिशानिर्देश के तहत किया है। इसके अंतर्गत समूह सीधे तौर पर कॉफी शॉप कारोबार का प्रबंधन नहीं करेगा।’ भारतीय बाजार के बारे में अंतोनियो ने कहा, ‘लवाजा के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए भारत अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार के रूप में कायम रहेगा। दुनिया भर में ब्रांड की विकास पहल के लिए यह महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा कि लवाजा देश में अपनी उपस्थिति मजबूत करती रहेगी। कंपनी का आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में उत्पादन संयंत्र है। यह इटली के बाहर कंपनी की एकमात्र उत्पादन सुविधा है। लवाजा ने कैफे ब्रांड बरिस्ता को 2007 में खरीदा था। उसने 190 कैफे वाली कॉफी शॉप श्रृंखला कारनेशन हॉस्पिटैलिटी को बेची है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।