कुछ स्किन क्रीम में होता है पारा, गंभीर बीमारी का खतरा!
(India) लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि पारा युक्त क्रीम के प्रयोग से गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अब लोग पारायुक्त क्रीमों की पहले से कहीं अधिक तेजी से पहचान कर सकते हैं। कैलिफोर्निया के लोक स्वास्थ्य विभाग के गोर्डन व्रदोलजक ने कहा, अमेरिका में उत्पादों में पारे की सीमा प्रति दस लाख में एक भाग है। उन्होंने कहा, विषैले उत्पादों की पहचान करना एक धीमी प्रक्रिया रही है। इसलिए हमने एक ऐसा उपकरण बनाया, जिसके जरिए एक्स रे की तरंगों के माध्यम से सौंदर्य उत्पादों में मौजूद पारे की पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा, पुरानी तकनीक से जहां एक उत्पाद की जांच करने में कई दिन लग जाते थे वहीं नई तकनीक से एक दिन में 20 से 30 नमूनों का परीक्षण हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे उत्पादों की पहचान करके हम लोगों को जागरूक करते हैं कि वे उन उत्पादों का इस्तेमाल न करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।