सेहतमंद रहना चाहते हैं तो करें गाजर और खीरे का सेवन
(India) खीरा का सेवन अत्‍यंत लाभकारी है। यदि आप ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं तो धूप त्वचा और बालों से नमी छीन लेती है। खीरे में मौजूद 96 प्रतिशत पानी इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है। एक खूबी और है कि खीरा का सेवन पेट को सपाट बनाता है। वहीं, गाजर में भी अनेक खूबियां होती हैं। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटेन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इससे मेलेनिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। गाजर के सेवन से त्वचा की चमक बढ़ जाती है और दाग धब्बे की समस्या भी घटती है। वहीं बीटा कैरोटेन त्वचा को सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।