-सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर ठंडा पानी पिएं। खाली पेट ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।
-खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ इंजाइम्स बनते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक हैं।
-ब्रेकफास्ट थोड़ा भारी हो, ताकि दिन भर के लिए ऊर्जा की कमी न हो। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए।
-इसके बाद थोड़ा कसरत कर लें, इससे मांसपेशियों का लचीलापन बना रहता है और डिजेनरेशन की प्रक्रिया में कमी आती है।
-जितना संभव हो सके टहलें, इससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है।
-बादाम और अखरोट ऊर्जा के भंडार हैं। दिन भर थोड़ी-थोड़ी मूंगफली खाते रहना चाहिए।
-ध्यान और विश्राम पर ध्यान दें। इससे मानसिक शांति मिलती है और सोच विकसित होती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।