उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में पोषण, चयापचय (मेटाबॉलिज्म)और प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युन सिस्टम) के बीच की परस्पर क्रिया का पता लगा लिया गया है। दो नए अध्ययनों के जरिये भोजन की मदद से रोग के प्रति मनुष्य की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उम्र बढ़ने के साथ साथ मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती जाती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में प्रोफेसर अर्न अकबर की टीम ने प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं टी लिंफोसाइट्स की उम्र का बढ़ना पी38 एमएपीके नाम के मॉलिक्यूल द्वारा नियंत्रित होता है। यह मॉलिक्यूल कुछ कोशिकाओं के कार्य को रोकने का काम करता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि पी38 एमएपीके को अवरुद्ध कर इस पूरी प्रक्रिया को रोका जा सकता है। दवाई से उपचार के जरिये उम्रदराज टी कोशिकाओं को जवान किया जा सकता है। यह शोध जर्नल नेचर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पी38 एएपीके पोषक तत्वों के कम स्तर के कारण सक्रिय होता है। जिससे कोशिकाओं को उम्र बढ़ने के संकेत मिलते है। इसलिए पोषक तत्वों के सेवन से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम किया जा सकता है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।