इबोला वायरस ने दिल्ली मे दस्तक दी!
(India)
पश्चिमी अफ्रीकी देशों मे आतंक मचाने वाले इबोला वायरस ने देश की राजधानी दिल्ली मे दस्तक दे दी है। अफ्रीकी देशो से आए 181 यात्रियों में से छह यात्रियों को वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि 816 यात्रियों में इबोला वायरस होने का संदेह है जिनपर नजर रखी जा रही है। सभी राज्यों को अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक युवक को तेज बुखार के चलते अस्पताल मं भर्ती करवाया गया है। अस्पताल ने युवक की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।