कालाजार को पूरी तरह खत्म करने के लिए संकल्पित है सरकार
(India)
पटना में कालाजार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार इस बीमारी को एक दम से खत्म करने के लिए संकल्पित है और हर हाल में इस बीमारी को हटाना है। उन्होने कहा कि बिहार में इस रोग पर काफी रोक लगी है और आगे भी इसपर इसी तरह से काम करने की जरूरत है। सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा राज्य सरकार के सभी आलाधिकारी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।