बीमारियों की रोकथाम में काफी उपयोगी है तुलसी
(India) तुलसी की पत्तियों को यदि नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
तुलसी को चाय में डालकर हर्बल टी बनाया जा सकता है। इसके बहुत सारे फायदे हैं। इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। त्वचा रोग से संबंधित विकार दूर होते हैं। काढ़े में तुलसी पत्ता डालने से कफ, खांसी व जुकाम में आराम मिलता है। एक कप चाय में तुलसी की चार पत्तियां प्रयोग में लाई जा सकती हैं। इसकी पत्तियों को कभी भी चबाना नहीं चाहिए बल्कि पानी के साथ निगलना चाहिए क्योंकि इन पत्तियों पर पारे (मरकरी) की एक ऊपरी परत होती है जिससे आपके दांतों की इनेमल लेयर को नुकसान पहुंचता है। शरीर टूट रहा हो या जब लग रहा हो कि बुखार आने वाला है तो पुदीने का रस और तुलसी का रस बराबर मात्रा में मिला लें। इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। दांतों में कीड़ा लग गया हो तो तुलसी के रस में देसी कपूर मिलाएं और रूई में भिगोकर लगाने से आराम मिलता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।