स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है अनार
(India) अनार में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। यह स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। एक वेबसाइट के मुताबिक प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक तरीकों से त्वचा की देखभाल करने वाले सौंदर्य प्रसाधनों के ब्रांड अर्बन वेद के ब्रांड प्रबंधक रेन होम्स का कहना है कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने के कुप्रभावों से बचाता है। इसके अलावा भी अनार कई मायनों में फायदेमंद है। अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बढ़ती उम्र में त्वचा को पोषण देता है, झुर्रियों से बचाता है और सेहत की दृष्टि से भी लाभदायक होता है। अनार का रस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं, इसके बीजों को त्वचा की स्क्रबिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।