(India)
शोधकर्ताओं के मुताबिक, नींद की कमी का संबंध मस्तिष्क के विभिन्न भागों जैसे अग्रभाग (फ्रंटल), कालिक (टेंपोरल) के आयतन में तेजी से कमी से हो सकता है। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों में यह बहुतायत तौर पर देखा गया। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन लेखक क्लेयर सेक्सटन ने कहा कि हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि नींद में कमी का संबंध मस्तिष्क की रचना में बदलाव से है। यह अध्ययन 20-84 आयुवर्ग के 147 वयस्कों पर किया गया। शोधकर्ताओं ने नींद में कमी और मस्तिष्क के आयतन के बीच के संबंध का अध्ययन किया। सेक्सटन ने कहा कि भविष्य में होने वाले शोध में इस बात के अध्ययन की जरूरत है कि क्या नींद में सुधार से मस्तिष्क के आयतन में कमी को धीमा किया जा सकता है। यह अध्ययन पत्रिका 'न्यूरोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।