(India)
एक भारतवंशी शोधकर्ता के अनुसार, लंबे समय तक बैठ कर काम करने के दौरान हर एक घंटे में उठकर चहलकदमी करने से नकारात्मक प्रभाव कम होता है। ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता सौरभ तोसार का दावा है, हमने शोध में पाया कि पांच मिनट की चहलकदमी मात्र से लंबे समय तक बैठने से पैरों की धमनियों पर पड़ने वाला कुप्रभाव कम हो जाता है। जब लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो मांसपेशियां सुस्त पड़ जाती हैं और हृदय को रक्त संचार नहीं कर पातीं, जिससे रक्तवाहिकाओं या धमनी द्वारा रक्तस्राव की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे टांग की धमनियों में रक्तस्राव रुक जाता है। इंडियाना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में शोधार्थी तोसार ने कहा, हमने देखा कि लंबे समय तक बैठे रहने का संबंध एंडोथेलियल प्रक्रिया से है, जो हृदय संबंधी रोगों का प्राथमिक कारक है। लंबे समय तक बैठने के दौरान बीच बीच में चहलकदमी करते रहने से एंडोथेलियल प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। तोसार ने कहा, एंडोथेलियल प्रक्रिया एक घंटे तक लगातार बैठे रहने से प्रभावी होती है। इसलिए सलाह दी गई है कि हर एक घंटे में थोड़ी देर के लिए चहलकदमी करनी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।