(India)
अमेरिका के ओकलाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ ह्यूमन साइंस में पोषण विज्ञान के सहायक प्रोफेसर एड्रालिन लुकास ने कहा कि निष्कर्ष में यह सामने आया कि मोटापा से पीड़ित लोग लगभग 100 ग्राम आम का रोजाना सेवन करें, तो यह उनके रक्त शर्करा का स्तर कम करने में मदद कर सकता है। उल्लेखनीय है कि आम में मैग्निफेरिन समेत कई जैव-सक्रिय यौगिक होते हैं, जो एक एंटीऑक्सिडेंट हैं और रक्त शर्करा स्तर को कम करने में सहायक है। लुकास ने कहा कि इसके अलावा, आम फाइबर से भरपूर होता है, जो रक्त में शर्करा के अवशोषण को कम करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।