(India)
एक अध्ययन में पता चला है कि शिशु को बिस्तर पर साथ सुलाना कई बार उसकी मौत का कारण भी बन सकता है, अमेरिका में शिशु मृत्यु दर का यह तीसरा सबसे बड़ा कारण है, अमेरिका की युनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया की शोधकर्ता ट्रीना साल्म वार्ड ने कहा, "साथ सोना और बिस्तर साझा करना एक जैसी बातें प्रतीत होती हैं, लेकिन वास्तव में यह एक ही बात नहीं है." वार्ड ने कहा कि साथ सोने का मतलब शिशु के साथ एक ही कमरे में सोना है, जबकि बिस्तर साझा करने का मतलब होता है, शिशु के साथ एक ही बिस्तर पर सोना, चिकित्सक और विशेषज्ञ लोगों को बिस्तर साझा करने के बजाय साथ सोने की सलाह देते हैं, वार्ड ने कहा कि ज्यादातर मामलों में मांए शिशु के साथ भावनात्मक लगाव, प्रेम और दुग्धपान कराने की सुविधा और शिशु की देखभाल के लिए बिस्तर साझा करने का विकल्प चुनती हैं, उन्होंने कहा कि शिशु के साथ बिस्तर साझा करने को स्वास्थ्यप्रद नहीं माना जाता और मांओं को इस बारे में पता होना चाहिए, यह अध्ययन मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।