बीयर का सेवन करने से तेज होता है दिमाग!
(India) छोटे चूहे पर किए गए प्रयोगों में वैज्ञानिकों ने पाया कि बीयर में पाया जाने वाला जैंथोह्युमोल नामक तत्व उनमें संज्ञानात्मक कार्यो की क्षमता को बढ़ाता है। लेकिन प्रयोग में ध्यान देने वाली बात यह थी कि बीयर का यही फायदा बूढ़े चूहों को नहीं पहुंचता। शोधकर्ताओं के दल ने कहा कि बीयर में पाए जाने वाले विशेष तत्व और रेड वाइन या ब्लूबेरी में पाए जाने वाले विशेष तत्वों का गहराई से अध्ययन करने की जरूरत है। वैज्ञानिकों ने कहा कि चूंकि चूहे को प्रयोग के तौर पर दी गई बीयर की मात्रा काफी अधिक थी, तो हम यह सलाह नहीं देते कि दिमाग तेज करने के लिए बीयर का सेवन शुरू कर देना चाहिए। यह अध्ययन जर्नल बिहेविअरल ब्रेन रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।