पानी : मुंह में थोड़ा पानी लेकर हल्के-हल्के कुल्ला करें फिर या तो पानी को पी जाएं या थूक दें। शरीर में जल का स्तर संतुलित रखकर भी सांसों की ताजगी को बनाए रखा जा सकता है, क्योंकि जब हमारे शरीर में जल का स्तर कम हो जाता है तो मुंह में लार का बनना कम हो जाता है। लार बनने से मुंह में पनपने वाले जीवाणु साफ होते रहते हैं, जिससे सांसों में बदबू नहीं पनपती। विटामिन सी : संतरा या निंबू प्रजाति के अन्य मीठे फल, निंबू तथा सभी खट्टे रस वाले फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, तथा ये फल सांसों की बदबू दूर करने में बहुत मददगार होते हैं। विटामिन सी को जिवाणुओं से लड़ने वाले पदार्थ के रूप में जाना जाता है। सेब : जब हम सेब को काटकर खाते हैं, तो हमारे मुंह में लार का स्राव तेजी से होता है। इससे हमारे मुंह की एक तरह से सफाई हो जाती है और सारे जिवाणु निकल जाते हैं। इसके बाद हमारी सांसों में बदबू पैदा नहीं होता।
दालचीनी की चाय : दालचीनी हमारे रसोई में मिलने वाला बेहद सामान्य मसाला है। खड़े गरम मसालों में शुमार दालचीनी की चाय पीने से मुंह से आने वाली बदबू से काफी हद तक छुटकारा पया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।