तन और मन को तंदुरूस्त रखता है व्यायाम
(India) यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो इससे आपका तन और मन दोनों खिले रहेंगे। शरीर स्वस्थ रहने पर मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा। व्यायाम करने से हमारे दिमाग के टेम्पोरल लोब नामक हिस्से की कार्यक्षमता तेज होती है जो कि हमारी भावनाओं से जुड़ी यादों को जमा रखने के लिए जिम्मेदार होती है। इसके अलावा कुछ नया सीखने और प्रदर्शन करने की क्षमता बढ़ती है। अभ्यास करने से मनुष्य भूलने की बीमारी -डिमेंशिया, अल्जाइमर से छुटकारा पा सकता है। इसके अलावा व्यायाम से मास्टर ग्लैंड कही जाने वाली पीयूष ग्रंथि या पिट्यूटरी ग्लैंड ज्यादा एंडोर्फिन हार्मोन स्रावित करती है जो दर्द निवारक होता है। तनाव, अवसाद और उत्तेजना के प्रति संवेदी होने का खतरा कम होता है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।