(India)
मुंहासे कई कारणों से होते हैं लेकिन इनका उपचार भी है। इन उपचारों को अपनाकर मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासें हैं तो खीरे का टुकड़ा चेहरे पर मसलने से लाभ होगा। इसके अलावा चेहरे को रोजाना गुलाब जल से साफ करने से आपको राहत मिलेगी। चेहरे पर हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और बेसन का पेस्ट लगाने से भी मुंहासों से छुटकारा मिलता है। मुंहासों के कई कारण हैं। इनमें हार्मोन असंतुलन, कब्ज, अनियमित माहवारी, ज्यादा मीठा, खट्टा व मसालेदार भोजन प्रमुख कारण हैं। मुंहासों को बार-बार कुरेदने से उनके फैलने की आशंका रहती है। दरअसल कुरेदने पर मुंहासों का पस आस-पास की स्किन पर फैल जाता है, जिससे मुंहासें और फैलने लगते हैं।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।