घुटने के दर्द से निजात में फिजियोथेरेपी ज्‍यादा कारगर
(India) आथ्रेस्कोपिक सर्जरी आम बात है, लेकिन फिनलैंड में कराए गए अध्ययन की मानें तो हजारों लोग अनावश्यक रूप से सर्जरी कराते हैं। अध्ययन के अनुसार, इस सर्जरी की संख्या कम होनी चाहिए तथा फिजियोथेरेपी इस रोग के निदान का अच्छा विकल्प है। फिनलैंड के शोध में हालांकि, सर्जरी को कारगर माना गया है लेकिन यह कम उम्र के रोगियों पर किया जाना चाहिए है। इसका कहना है कि 80 फीसदी मामले में सर्जरी उतनी कारगर साबित नहीं होती।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्थोपेडिक सर्जन डेविड जेवसेवर ने कहा कि यह जाना माना अध्ययन है। यह कई शोध को विश्वसनीयता देता है जिसने यह दिखाया है कि मरीजों पर आथ्रेस्कोपी हमेशा बेहतर साबित नहीं रहती। इस अध्ययन के लिए पांच अस्पताल और 35 से 45 साल के 146 मरीजों को शामिल किया गया। (

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।