सिरदर्द का उपचार
विशेषज्ञों के अनुसार केले के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट दर्द के स्थान पर 15 मिनट तक लगाए रखने से सिरदर्द दूर होता है। सिर का दर्द खून की धमनियों में पैदा होने वाले तनाव के कारण होता है और केले के छिलके में मौजूद मैग्नीशियम धमनियों में जाकर सिर के दर्द को रोकने में सहायक सिद्ध होता है।
दांतों के लिए
केले के छिलके को रोजाना दांतों पर रगड़ने से उनमें चमक आती है क्योंकि इसमें उपस्थित पोटेशियम, मैगनीशियम और मैंगनीज दांतों पर जमे पीलेपन को हटाने में मदद करता है। ऎसा नियमित कुछ दिन करने से दांतों में कुदरती चमक आ जाती है। दिन में दो बार केले के छिलके दांतों पर रगड़ने से लाभ होता है।
मस्से और मुंहासों के लिए
पैरों या हाथों में निकले वाट्र्स या मस्सों पर केले के छिलके को रगड़ने और रातभर ऎसे ही छोड़ देने से दोबारा उस जगह पर वाट्र्स नहीं निकलते हैं। मुंहासों पर छिलके को मसलकर पांच मिनट तक लगाने से फायदा होता है।
झुर्रियों से मुक्त चमकदार त्वचा के लिए
केले के छिलके त्वचा में पानी की कमी को पूरा कर देते हैं। अंडे की जर्दी में केले के छिलके (पीसकर) को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां भी दूर होती हैं।
जलन और दर्द से राहत के लिए
दर्द वाली जगह पर छिलके को पीसकर लगाने से आराम मिलता है। कीड़े के काटने पर जलन वाली जगह पर केले के छिलके को घिसने से जलन दूर होती है।
घातक यूवी किरणों से बचाव में
केले के छिलके में मौजूद ल्यूटेन नामक एंटीऑक्सीडेंट हमारी आंखों की अल्ट्रा वायलेट किरणों से रक्षा करता है। थकान महसूस होेने पर पांच मिनट के लिए छिलकों को आंखों पर रखें, आराम मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।